दिव्यांग को मिली व्हील चेयर – स्वरोजगार भी देने के निर्देश

0
183

भोपाल : कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आज अपनी सामान्य समस्या लेकर कलेक्ट्रेट आए एक दिव्यांग को देखकर तत्काल व्हील चेयर प्रदान की। कलेक्टर ने संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग आर.के.सिंह को निर्देश दिए कि दिव्यांग को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी प्रस्ताव बनाएं।  

यादव मोहल्ला, पुरानी विधानसभा के निवासी - जुगल किशोर पुत्र रामगोपाल को बुधवार को कलेक्ट्रेट में व्हील चेयर प्रदान की गई। उल्लेखनीय है जुगल किशोर दोनों पैरों से दिव्यांग है। जुगल किशोर एवं उनका परिवार व्हील चेयर पाकर बहुत खुश हुआ। जुगल किशोर के परिवार ने प्रसन्नता जाहिर की, उन्होंने प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और खुशी खुशी अपने घर के लिए रवाना हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here