होम मध्यप्रदेश भोपाल: लोकतंत्र की हत्या के विरोध में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस 15 जून...

भोपाल: लोकतंत्र की हत्या के विरोध में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस 15 जून को करेगी पुतला दहन, सौंपेगी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन…

0
25

भोपाल, संवाददाता – केन्द्र सरकार और उसके इशारों पर नाच रहे चुनाव आयोग की तानाशाही के खिलाफ युवा कांग्रेस ने संघर्ष का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के निर्देश पर आगामी 15 जून 2026 को प्रदेश के सम्पूर्ण जिला मुख्यालयों पर जिला इकाईयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा सड़कों पर उतरकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष घनघोरिया द्वारा आज इस तरह के निर्देश सभी जिला अध्यक्षों को भेजे गए हैं। अध्यक्ष यश घनघोरिया ने केन्द्र सरकार और निर्वाचन आयोग को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करना सीधे तौर पर लोकतंत्र और संविधान की सरे-आम हत्या है। आपने कहा कि यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण कृत्य है। घनघोरिया ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग अब एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था न रहकर सत्ताधारी दल का राजनीतिक औजार बन चुका है, जो देश की निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर एक गहरा घब्बा है।

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने अपने वक्तव्य में यह भी बताया कि नामांकन निरस्त करने के बाद से ही युवा कांग्रेस सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर है। और इसी श्रृंखला में आगे 15 जून को चुनाव आयुक्त का पुतला दहन और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपे जाने का आह्वान किया गया है।

यश घनघोरिया ने चेतावनी दी है कि सत्ता के दबाव में की जा रही इस असंवैधानिक और निंदनीय कार्यवाही के खिलाफ अब हम चुप बैठने वाले नहीं है। इस तानाशाही के खिलाफ युवा कांग्रेस केन्द्र सरकार और चुनाव आयोग की ईंट से ईंट बजाने का निरंतर कार्य करेगी। आपने कहा कि यह लड़ाई अब नामांकन की नहीं बल्कि देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है।

मीडिया विभाग
युवा कांग्रेस

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें